दांत दर्द के कारण और उसका इलाज
दांत दर्द अलग अलग वजह से होता है दांत दर्द का कारण दातों में कैविटीज़ या मसूड़ों में संक्रमण हो सकता है जब आप खाते हैं या गरम /ठंडा तरल पीते हैं तो दांत दर्द तेज़ हो जाता है दांत दर्द बोहोत दर्दनाक होता है दातों और मसूड़ों को सही ढंग से साफ़ नही करने पर दातों में कैविटी हो जाती है दांत दर्द कई और चिकित्सा कारणों से भी हो सकता है आम तोर पर जब दांत दर्द होता है तो आप को ज़बरदस्त दर्द होता है दर्द प्रभावित दांत या जबड़े से होगा जिसे आप तुरंत जान जाएगे जब तक इस का इलाज नही होता यह दर्द बराबर होता रहता है दांत ज़्यादा संक्रमण होने पर इसे निकलवाना पढ़ सकता है।
जब भी आप को दन्त दर्द हो तो आप को अपने दन्त चिकित्सक से जाँच करवाने में संकोच नहीं होना चाहिए जब आप के दांत दर्द करना शुरू करते हैं तो तुरंत दन्त चिकित्सक से संपर्क करके उचित इलाज करना चाहिए।
यदि आप दन्त चिकित्सक के पास जाते हैं और वो आपकी समस्या को जल्दी पकढ़ लेता है तो आप का दांत बच जायेगा यह दांत को भरने और रुट केनाल से संभव है।
हम में से अधिकांश लोग किसी न किसी समय पर दांत दर्द की पीड़ा का अनुभव करते हैं दांत दर्द आप के जीवन में महसूस किया गया सबसे खराब दर्द होता है अगर आप को कभी दर्द नहीं हुआ तो आप तो आप खुद को सबसे भाग्यशाली समझे
<< मुख्यपृष्ठ