शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

क्रिकेटर डीन जोन्स का हार्ट अटैक से निधन

     


मुम्बई :डीन जॉन्स का आईपीएल की कमेंट्री करते हुए हार्टअटैक से निधन हो गया डीन जोंस की निधन की खबर से क्रिकेट प्रेमी शोक की लहर में डूब गए डीन जोंस ने 1984 से 1992 तक 50 से ज्यादा टेस्ट और डेढ़ सौ से ज्यादा वनडे खेले डीन जोंस ने भारत के खिलाफ चेन्नई में एक दोहरे शतक की पारी खेली  क्रिकेटर  डीन जोंस का जाना क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी सदमे से कम नहीं


                             


लेबल:

बुधवार, 23 सितंबर 2020

शिवराज सरकार ने किसान सम्मान निधि रुपए 6000 से बढ़ाकर रुपए 10000 प्रतिवर्ष की

     


 


भोपाल : 28सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले शिवराज सरकार ने मंगलवार को महत्वपूर्ण    घोषणा की राज्य सरकार ने केंद्र से किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि में ₹4000 की वृद्धि की अब किसान को ₹6000 वार्षिक के बजाय ₹10000 वार्षिक मिलेंगे   किसानों को 0% पर ऋण देने के लिए 800 करोड़ रुपए  बैंकों को आवंटित किए गए हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को भोपाल के मिंटो हाॅल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


लेबल:

रविवार, 6 सितंबर 2020

कोविद 19:लगातार बढ़ रहे हैं भारत और प्रदेश में कोविद 19 के मामले

कोरोनावायरस संक्रमण के मामले में भारत ब्राजील को छोड़कर दूसरे स्थान पर आने वाला है स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में रविवार सुबह तक भारत में 4113811 मरीज थे जबकि ब्राजील में 4123000 मरीज हैं रविवार को भारत में रिकॉर्ड 90632 मामले सामने आए जो 1 दिन में सबसे ज्यादा मरीजों का रिकॉर्ड है मात्र 13 दिनों में कोविड-19 मरीजों की संख्या 30 लाख से 40 लाख  पहुंच गई पिछले 24 घंटों में 1065 लोगों की जान गई कुल मृतकों की संख्या 70,000से ऊपर हो गई   राहत की बात यह है कि भारत में मृत्यु दर सबसे कम है राजधानी भोपाल में  शनिवार को 229 मामले सामने आए 7 मरीजों की मृत्यु हो गई मध्यप्रदेश में 1600 से ज्यादा कोरोनावायरस के मामले सामने आए इस माह के आखिर तक मध्यप्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या  एक लाख से ऊपर हो जाएगी       


 


.  


                                    


लेबल: