Breaking News; अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट करके दी है।
जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है
लेबल: राष्ट्रीय
<< मुख्यपृष्ठ