गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

भोपाल में बढ़ा कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा 95 कोरोना पॉजिटिव,

भोपाल. राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 95 हो गई है। करीब 3 लाख लोग घरों में कैद हो गए हैं,  इन क्षेत्रों में स्क्रीनिंग और सर्वे का काम भी धीमी गति से चल रहा है। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि इन क्षेत्रों के कितने लोग कोरोना संक्रमित होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश के बाद भोपाल, इंदौर और उज्जैन को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। अब जरूरी चीजों की होम डिलीवरी जिला प्रशासन को कराने के लिए कहा गया हैभोपाल जिले में धारा 144 के तहत सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने या शेयर करने पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें वॉट्सएप, फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से आपत्तिजनक संदेश, चित्र और ऑडियो-वीडियो मैसेज पोस्ट करने, फाॅरवर्ड या लाइक करने पर प्रतिबंध होगा।।


लेबल: