बुधवार, 5 फ़रवरी 2020

निर्भया केस के दोषी अक्षय ठाकुर की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज की,

नई दिल्ली राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्भया केस के तीसरे दोषी अक्षय ठाकुर की दया याचिका भी खारिज कर दी है। इसके साथ ही मुकेश के साथ-साथ अक्षय के पास भी कानूनी उपचारों के सारे विकल्प खत्म हो चुके हैं। राष्ट्रपति इससे पहले निर्भया के दो और गुनहगारों, मुकेश कुमार सिंह और विनय शर्मा के मर्सी पिटिशन भी खारिज कर चुके हैं। अब एकमात्र दोषी पवन गुप्ता के पास राष्ट्रपति से दया की गुहार लगाने का विकल्प बचा हुआ है। उसके पास सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटिशन दाखिल करने का विकल्प भी बचा है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार देर शाम को जानकारी दी कि राष्ट्रपति ने निर्भया केस के तीसरे दोषी अक्षय ठाकुर की क्षमा दान याचिका खारिज कर दी है। उसने कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति से फांसी की सजा से बचाने की गुहार लगाई थी। 


लेबल: