मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

दिल्ली में कांग्रेस', 66 में से 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त,

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अभी तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है। कोई सीट जीतना तो दूर की बात है कांग्रेस के 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। कुल हुए मतदान में से पार्टी को पांच फीसदी से भी कम वोट मिले हैं। यकीन करना मुश्किल है कि यह वही पार्टी है जिसने लगातार 15 सालों तक दिल्ली पर राज किया। दिल्ली में कांग्रेस ने पहली बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। पार्टी ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि चार सीटें सहयोगी दल के लिए छोड़ी थीं।
विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष योगानंद शास्त्री की बेटी प्रियंका सिंह की भी जमानत जब्त हो गई है। कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद भी संगम विहार से अपनी जमानत नहीं बचा पाईं।